{"_id":"5b44ea6a4f1c1b97468b5a09","slug":"71531243114-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्ड लोन घोटाला: बैंक का पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड लोन घोटाला: बैंक का पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड लोन घोटाला: बैंक का पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
सिढ़पुरा केनरा बैंक गोल्ड लोन घोटाले में सिढ़पुरा पुलिस ने नामजद पूर्व बैंक प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार बैंक प्रबंधक को बुधवार को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया जाएगा। आरोपी बैंक प्रबंधक पर भ्रष्टाचार कर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
23 जून को सिढ़पुरा थाने में धोखाधड़ी का शिकार हुए खाताधारकों की ओर से संयुक्त प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें बैंक के वैल्युअर राहुल देव उर्फ भोले एवं केनरा बैंक पूर्व शाखा प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बैंक वैल्युअर राहुल देव को पुलिस ने एक दिन पूर्व ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पूर्व बैंक प्रबंधक मनोज कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उन्हें जिला न्यायालय में पेश किया गया।
पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह पर आरोप है कि बैंक वैल्युअर राहुल देव के साथ मिलीभगत करके गलत तरीके से गोल्ड लोन किए गए। पीड़ित खाताधारकों ने बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। अब तक बैंक शाखा में 47 खातों में सोने के जेवर ऑडिट टीम की जांच में नकली पाए गए है। अभी तक सौ खातों की जांच हो पाई है। अन्य 62 खातों की जांच का कार्य चल रहा है। बैंक वैल्युअर ने नकली जेवरों पर असली सोने के जेवर होने की रिपोर्ट भी अंकित कर दी। हालांकि अभी इस मामले की जांच पड़ताल पूरी नहीं हो सकी है। प्रशासनिक जांच टीम और बैंक के ऑडिटर गोल्ड लोन खातों की लगातार जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
सिढ़पुरा के थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पूर्व शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। चूंकि उन पर भ्रष्टाचार का भी आरोप है ऐसी स्थिति में उन्हें बुधवार को एंटी करेप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया जाएगा।