{"_id":"5b2926284f1c1b6c4d8b76e5","slug":"71529423400-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत को निलंबित करने के आदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत को निलंबित करने के आदे
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
एडीओ पंचायत को निलंबित करने के निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। पटियाली तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आरपी सिंह के तेवर तल्ख थे। उन्होंने पटियाली के एडीओ पंचायत को समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने और शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति के आरोप में निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निस्तारित दर्शाई गईं समस्याओं का फोन पर सत्यापन कराया तो एक लेखपाल की निस्तारण की रिपोर्ट फर्जी निकली। इस पर डीएम ने लेखपाल को चेतावनी दी।
डीएम ने कहा कि समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही क्षम्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाधान दिवस और थाना दिवस के प्रकरण लंबित न रहें। उन्होंने भूमि विवाद के मामलों को टीमें गठित कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश भी जारी किए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में सुनिश्चित करें। पीड़ितों को मौके पर न्याय मिलना चाहिए।
विद्युत विभाग संबंधी समस्याओं के निस्तारण पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को कैंप लगाकर समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 93 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से नौ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में एसपी शिवहरि मीणा, सीएमओ नरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता विद्युत हरिमोहन शर्मा, बीएसए अंजलि अग्रवाल, एसडीएम धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।