{"_id":"5b26905d4f1c1bac6e8b84be","slug":"71529253981-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के दावों की पोल खोल रहे कासगंज-बरेली मार्ग के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के दावों की पोल खोल रहे कासगंज-बरेली मार्ग के गड्ढे
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
सरकार के दावों की पोल खोल रहे कासगंज-बरेली मार्ग के गड्ढे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
कासगंज-बरेली मार्ग पर सड़क खस्ताहाल होने के कारण आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार होते हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग जर्जर हाल सड़कों को सही कराने में उदासीन बना हुआ है।
कासगंज से सोरों तक यह सड़क काफी जर्जर है। विकास खंड के सामने सड़क में काफी गहरे गड्ढे हैं। यहां तक की सड़क पर पानी भी भरा है। आस पास के घरों का गंदा पानी भी सड़क पर आ रहा है लेकिन पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। फोरलेन योजना अधर में लटकी रहने के कारण सड़क के मेंटींनेंस का काम भी नहीं किया जा रहा। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिला प्रशासन, लोक निर्माण एवं नगरपालिका की उदासीनता बरकरार है। रविवार को इस मार्ग पर गढ्डा होने के कारण ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे तीन सवार घायल हो गए। एक अन्य बाइक सवार के गिर जाने से उसका हाथ फ्रेक्चर हो गया। गड्ढे के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रहीं हैं। मामो, नगलाखंजी, गोरहा, प्रहलादपुर इलाके में लोगों को दिक्कतें हो रहीं हैं। आवास विकास के बाशिंदे विवेक कुमार ने जर्जर हाल सड़कों को सही कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क सही कराने को लोक निर्माण विभाग तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार गढ्डा मुक्ति के दावे कर रही है, लेकिन यहां के गढ्डे सरकार के दावों की पोल खोल रहे हैं।