{"_id":"5ae332124f1c1b76098b6b82","slug":"71524838930-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई सौ बकाएदारों पर नगर निगम मेहरबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई सौ बकाएदारों पर नगर निगम मेहरबान
Updated Fri, 27 Apr 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नगरपालिका के अधिकारी 250 बड़े बकाएदारों पर मेहरबान हो गए हैं। इन बकाएदारों को केवल नोटिस भेजकर काम पूरा कर लिया है। वसूली के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। जबकि एक करोड़ 56 लाख का बकाया है।
नगर निगम क्षेत्र में गृहकर और जलकर न देने वाले 250 लोग ऐेसे हैं जिन पर कुल एक करोड़ 56 लाख बकाया है। इनमें 50 बकाएदार ऐसे हैं जिन पर एक लाख से अधिक राशि बकाया है। बकाएदारों में सिनेमा हॉल, हास्पिटल, बैंक, विद्यालय के अलावा करीब दस सरकारी विभागों पर भी निगम का लाखों रुपया बकाया है। निगम ने सरकारी विभागों को तो तलब कर लिया है लेकिन दूसरे बकाएदारों के खिलाफ उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
नगर निगम के अधिकारियों ने इनको नोटिस देने की कार्रवाई फरवरी माह में की थी। नोटिस में सिर्फ एक महीने की चेतावनी दी गई थी कि यदि एक माह में उन्होंने भुगतान नहीं किया तो निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी लेकिन अभी तक निगम ने इनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। संयुक्त आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे बकाएदारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। जल्द ही बकाएदारों से बकाया वसूलने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।