{"_id":"5adde0d64f1c1b350b8b6194","slug":"71524490454-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य का रोका वेतन, शिक्षिका दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य का रोका वेतन, शिक्षिका दी चेतावनी
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डीआईओएस ने राजकीय कालेजों की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए जनपद के तीन कालेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाचार्यों को कड़े निर्देश दिए। साथ ही एक प्रधानाचार्य का वेतन रोक दिया और एक शिक्षिका को चेतावनी जारी की।डीआईओएस जीएस राजपूत सुबह 9:10 बजे पंडित दीनदयाल राजकीय मॉडल इंटर कालेज शाहजहांपुर पहुंचे। यहां निरीक्षण में पाया कि कालेज में बहुत कम छात्रों का नामांकन किया गया है।
प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि शाहजहांपुर और आस-पास के गांवों में लाउड स्पीकर व पैम्फलेट आदि से प्रचार-प्रसार कराया जाए। कालेज में साफ-सफाई एवं पौधों की उचित देखभाल की जाए। इसके बाद वह 10:30 बजे राजकीय हाईस्कूल चंदीकरा पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य का मुख्यालय त्याग प्रार्थना पत्र रखा हुआ था लेकिन उस पर मुख्यालय छोड़ने की तिथि का उल्लेख नहीं था। यहां तैनात सहायक अध्यापिका प्रियंका तिवारी उपस्थित थीं लेकिन उनके द्वारा पूर्व में लिए गए अवकाश के प्रार्थना पत्र पर भी कोई तिथि अंकित नहीं थी।
डीआईओएस ने प्रधानाचार्य का अनुपस्थित दिनो का वेतन रोकते हुए शिक्षिका प्रियंका तिवारी को चेतावनी दी है कि वे भविष्य में तिथि डालना न भूलें। डीआईओएस 11:25 बजे राजकीय बालिका इंटर कालेज रठेरा पहुंचे। यहां छात्र उपस्थिति न्यून मिली। जिस पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रधानाचार्य को शैक्षिक माहौल बनाने के लिए निर्देशित किया। सभी तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं को निर्देश दिए कि वे अपनी डायरी बनाएं साथ ही शिक्षण कार्य में रुचि लें। कार्य में लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं होगी।