{"_id":"5aafca684f1c1b27088b605d","slug":"71521470056-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीसी छात्र और मजदूर से कैश मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीसी छात्र और मजदूर से कैश मोबाइल लूटा
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। बीटीसी छात्र को लिफ्ट देकर बोलेरो सवार बदमाशों ने लूट नशीला पदार्थ खिला कर लूटने के बाद बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। अर्द्धबेहोशी की हालत में छात्र ने साथियों को फोन कर जानकारी दी तो छात्रों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं भट्टा मजदूर को जहरखुरानों ने लूटने के बाद सिरसागंज क्षेत्र में फेंक दिया।
सोमवार सुबह जसराना रोड पर एक छात्र बेहोशपड़ा मिला। छात्र के साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। साथी छात्रों ने बताया कि आजमगढ़ निवासी पंकज श्रीवास्तव (25) घर से फीस के रूपये लेकर आया था। शिकोहाबाद एटा रोड पर वाहन का इंतजार करते वक्त बोलेरो सवारों ने उसे लिफ्ट कर बैठा लिया और आगे जाकर लूट लिया। बोलेरो सवार बदमाश छात्र की जेब में रखा पर्स लूट कर ले गए और उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोशी की हालत में फेंक गए।
छात्र पैंढ़त स्थिति श्रीदेवी श्रीराम सिंह विद्यालय में बीटीसी का छात्र है। उधर वाकलपुर भट्टे के मजदूर हमीरपुर निवासी राधाचरन (25) रविवार को घर जा रहा था।रास्ते में उसे जहरखुरानों ने लूट लिया और बेहोश हालत में जसराना क्षेत्र में फेंक गए। सोमवार सुबह उसके परिजन बेहोशी की हालत में राधाचरन को लेकर अस्पताल आए। परिवारीजनों ने बताया कि जहरखुरान तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए।