फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवाओं से दूर है स्किल इंडिया योजना

युवाओं से दूर है स्किल इंडिया योजना

Thu, 08 Feb 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
युवाओं से दूर है स्किल इंडिया योजना
एटा। केंद्र सरकार ने आम बजट में साल 2018 में 70 लाख नौकरियां देने का वादा किया है, लेकिन जिले के युवाओं के लिए यह वादा गले नहीं उतर रहा है। आलम यह है कि प्रधानमंत्री के स्किल इंडिया मिशन को लेकर युवा ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जिले के सकीट रोड पर संचालित प्रधानमंत्री स्किल केंद्र की अमर उजाला टीम ने पड़ताल की, तो हालात देख पता लगा कि युवा स्किल इंडिया से दूर हैं। जिले में संचालित केंद्र पर बीते छह महीने में 800 युवाओं ने पंजीकरण कराया है, लेकिन अब तक महज 150 को ही नौकरी नसीब हुई है। पढ़िए स्किल इंडिया की हकीकत बताती रिपोर्ट...
विज्ञापन



सितंबर 2017 में हुई केंद्र की शुरुआत
जिले में सितंबर 2017 में प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र की शुरुआत हुई। शुरुआती दौर में युवाओं का रुझान कम रहा, लेकिन धीरे-धीरे युवाओं ने रुचि ली, तो बीते छह महीने में 330 युवाओं को प्रशिक्षित कर दिया गया। इनमें से अब तक महज 150 युवा नौकरी पा सके हैं।
विज्ञापन



कई बैचों में सीटें खाली
केंद्र पर पूरे दिन में पांच ट्रेड के 20 बैच चलते हैं। एक बैच चार घंटे का होता है। जिसमें अधिकतम 30 युवा भाग लेते हैं। आलम यह है कि केंद्र पर कई बैचों में सीटें खाली पड़ी हैं। युवाओं का पंजीकरण तो कर लिया गया है, लेकिन युवा प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक केंद्र के सहारे पूरे जिले के युवा
जिले में प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पर पूरे जिले के युवा आश्रित हैं। तहसील और ब्लॉक स्तर पर केंद्र की कोई व्यवस्था नहीं है। शहर के समीपवर्ती क्षेत्रों के युवा ही केंद्र पर पंजीकरण करा सके हैं। जबकि शहर से दूर तहसीलों और ब्लॉक के युवाओं को केंद्र और योजना की जानकारी ही नहीं है।


इन ट्रेडों का दिया जाता है प्रशिक्षण
जिले में चल रहे प्रशिक्षण केंद्र पर मौजूदा दौर में 500 युवाओं को प्रशिक्षण देने का दावा किया जा रहा है। मगर नौकरी नहीं मिलने से युवा प्रशिक्षण से दूर हो रहे हैं। केंद्र पर डाटा एंट्री आपरेटर, टेलीकॉम, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रीकल, होटल मैनेजमेंट ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाता है।

एक प्रशिक्षणार्थी पर 14 हजार का खर्च
जिले में केंद्र का संचालन विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली कर रही है। कंपनी एक प्रशिक्षणार्थी पर संसाधनों को मिलाकर तकरीबन 14 हजार रुपये खर्च करती है। मगर युवा जागरूकता के अभाव में दूर हैं।

इन कंपनियों में मिला है प्लेसमेंट
युवाओं को केंद्र के जरिए अब तक हैवल्स इंडिया, लिंडा प्राइवेट लिमिटेड, आईसीसीएस लिमिटेड, आरडी इंटरप्राइजेज, माइक्रोटेक, विप्रो लाइटिंग और आनंदा ग्रुप जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट मिल पाया है।



युवाओं को बेहतर तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 450 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब तक 150 को नौकरी मिल चुकी है। युवाओं को स्किल इंडिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
मुनेंद्र कुमार, केंद्र संचालक

कहते हैं आंकड़े
जिले में करीब 13500 बेरोजगार युवा।
800 युवाओं को हो सका पंजीकरण
330 युवा कर चुके हैं उत्तीर्ण
150 युवा ही पा सके हैं नौकरी
450 युवा कर हैं प्रशिक्षण प्राप्त
01 केंद्र के जरिए चल रहा स्किल इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed