फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कासगंज को अलीगढ़ रेलमार्ग से जोड़ा जाए

कासगंज को अलीगढ़ रेलमार्ग से जोड़ा जाए

Wed, 10 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
कासगंज को अलीगढ़ रेलमार्ग से जोड़ा जाए
indian railways - फोटो : amar ujala
कासगंज। इज्जतनगर रेल मंडल क्षेत्र के सांसदों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बैठक करके रेल सेवाओं के विस्तार के संबंध में बैठक में विस्तृत बातचीत की। बैठक में फर्रुखाबाद के सांसद ने कासगंज-फर्रुखाबाद की रेल सेवाओं की विस्तार के संबंध में अहम मुद्दे उठाए। जिन्हें बैठक के एजेंडे में शामिल किया।
विज्ञापन


मंडल मुख्यालय पर मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडे ने बैठक आयोजित की। इसमें फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने कासगंज से जुड़े रेल यातायात के मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि कासगंज को सीधा अलीगढ़ रेल मार्ग से जोड़ा जाए। जिससे क्षेत्रीय जनता को कानपुर, दिल्ली के मध्य एक नया और छोटा रेलमार्ग मिल सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बरेली-कासगंज-फर्रुखाबाद मैनपुरी-इटावा-भिंड के रास्ते ग्वालियर के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाए।
फर्रुखाबाद-कासगंज-बरेली होते हुए जम्मूतवी तक एक्सप्रेस ट्रेन संचालित की जाए। अतिरिक्त कासगंज-फर्रुखाबाद के बीच एक दैनिक इंटर सिटी का संचालन किया जाए।

गोरखपुर-बांद्रा के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस का ठहराव फर्रुखाबाद स्टेशन पर किया जाए। समपार फाटकों को बंद करने से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी राय मशवरा किया जाए। वहीं फर्रुखाबाद के ही राज्य सभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि कायमगंज रेलवे स्टेशन पर सभी गाड़ियों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे राजीव अग्रवाल ने कहा कि संरक्षा , सुरक्षा, समय पालन, यात्री सुविधाओं में बढ़ोत्तरी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि समपारों पर दुर्घटना गंभीर विषय है। इसके लिए समय समय पर विशेष अभियान चलाकर जनमानस को जागरूक किया जाता है।


सितंबर 2018 तक सभी समपारों को संरक्षित किया जाएगा। रेलवे ने खान-पान की सुविधाएं अपने नियंत्रण में ले ली हैं। मंडल रेल प्रबंधक निखिल पांडे ने प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से मंडल के कार्यों की जानकारी दी। बैठक में कई संसद क्षेत्रों के सांसद एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed