{"_id":"5a4e640b4f1c1bc20a8b687b","slug":"71515086859-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण खंड में बनेेंगे नौ सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण खंड में बनेेंगे नौ सब स्टेशन
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ग्रामीण खंड में नौ नये सब स्टेशन बनाए जाएंगे। स्थल चयन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सर्वे का काम पूरा हो गया है। ग्रांट मिलते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसी वर्ष निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य है।
80 हजार से अधिक उपभोक्ताओं वाले दोनों ग्रामीण खंडों की विद्युत व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने की तैयारी है। क्षमता बढ़ाने एवं जर्जर उपकरण बदलने के बाद अब विभिन्न क्षेत्रों में नौ नए सबस्टेशन भी बनाए जाएंगे। बता दें कि शत प्रतिशत घरों तक बिजली पहुंचाने के लक्ष्य के चलते विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में निकटवर्ती क्षेत्रों में विद्युत उपकेंद्रों को बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए नौ स्थलों को चिह्नित कर सर्वे एवं बजट प्रस्तावित किया गया है। प्रति बिजलीघर चार करोड़ से अधिक के व्यय का अनुमान है। इस वर्ष में सभी केंद्र सुचारु हो जाएंगे।
किस योजना मे, कौन से हैं प्रस्तावित स्थल?
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना में इशारा, मरथरा, सराय अगहत, वरना, सरौठ पंछाया और वहीं व्यावसायिक योजना में मुईनुद्दीनपुर, अचलपुर, कोसमा, बढ़नपुर प्रस्तावित हैं। सभी विद्युत उपकेंद्र पांच एमवीए क्षमता के होंगे।
विज्ञापन
ग्रामीण खंड के नौ नए विद्युत उपकेंद्रों के लिए स्थलीय चयन एवं सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। पांच एमवीए क्षमता के उपकेंद्रों का निर्माण कार्य इसी वर्ष पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण खंड की विद्युत व्यवस्थाओं एवं आपूर्ति में सुधार होगा।
-एके जैन, अधीक्षक अभियंता