{"_id":"5a4525f84f1c1b5c0c8b588f","slug":"71514481144-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्था देख भड़की आयोग की सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्था देख भड़की आयोग की सदस्य
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में अव्यवस्था देख भड़की आयोग की सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन यादव ने गुरुवार को जिले में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम, प्राथमिक विद्यालय और जिला कारागार पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
आयोग की सदस्य सुमन यादव ने सबसे पहले शीतलपुर ब्लॉक के गांव अचलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। जहां ग्रामीणों ने शिकायत की। ग्रामीणों ने कहा कि प्राथमिक स्कूल और जूनियर हाईस्कूल के बीच मेें तालाब है। बरसात के दिनों में तालाब में पानी भरने से हादसे की आशंका सताती है। स्कूल के बाहर बाउंड्रीवाल नहीं होने पर सदस्य ने नाराजगी जताई और शिक्षकों से जवाब तलब किया। विद्यालय के पीछे सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा था, जिसे हटवाने के निर्देश राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दिए। स्कूल मेें 40 बच्चे मौजूद मिले। उन्होंने एमडीएम का भी निरीक्षण गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद महिला आयोग की सदस्य सकीट रोड पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं को चेक करते हुए वृद्धों का हाल जाना। उन्होंने वृद्धाश्रम संचालिका को 30 वृद्धों का शॉल बंटवाने के निर्देश दिए। साथ ही वृद्धों के स्वास्थ्य की देखभाल, मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसके बाद जिला कारागार का निरीक्षण कर उन्होंने महिला बंदियों का हाल जाना। आयोग की सदस्य ने बताया कि वृद्धाश्रम, स्कूल में कुछ कमियां पाई गई हैं। इस संबंध में शासन को अवगत कराया जाएगा। साथ ही समस्याओं को दूर कराया जाएगा। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, वृद्धाश्रम की अधीक्षिका आरती राजपूत मौजूद रहीं।