{"_id":"5a3aa4464f1c1b97678c2d78","slug":"71513792582-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताज: पश्चिमी गेट पर घोड़ा फिसलने से मच गया हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज: पश्चिमी गेट पर घोड़ा फिसलने से मच गया हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताजमहल पश्चिमी गेट पर बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। पश्चिमी गेट स्थित अमरूद टीला पार्किंग से ताज प्रवेश द्वार तक सैलानियों को ले जा रहा तांगा फिसल गया। तांगे में उस समय चार पर्यटक सवार थे, लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई।
पश्चिमी गेट पार्किंग पर मध्य प्रदेश से एक परिवार ताजमहल का दीदार करने आया था। पार्किंग से गेट तक तांगे पर आ रहे ये सैलानी बाल- बाल बच गए, जब तांगा फिसल गया। तांगा गिरने से सैलानी भी नीचे गिर पड़े, जिन्हें अन्य पर्यटकों ने उठाया और उन्हें बैटरी ऑटो से प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया।
दरअसल, पश्चिमी गेट पर ग्रेनाइट कोबल स्टोन की सड़क बनी हुई है। घोड़ा और तांगे के फिसलने की कई घटनाएं ताज पर हो चुकी हैं। कागजों पर तांगों के संचालन पर प्रतिबंध भी लगा है, लेकिन पुलिस के संरक्षण में तांगा और ऊंट चलाए जा रहे हैं।