{"_id":"5a3a9ad44f1c1ba7668bb4bf","slug":"71513790164-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुखिया के बाद अब हर सदस्य का फीड होगा आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुखिया के बाद अब हर सदस्य का फीड होगा आधार कार्ड
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
aadhaar
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अब बिना आधार कार्ड लिंक कराए किसी भी राशनकार्ड धारक को राशन नहीं मिलेगा। हर यूनिट का आधार मुखिया के साथ ही फीड किया जाएगा। इसके लिए पूर्ति विभाग जनवरी में आधार संकलन का अभियान शुरू करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद राशन वितरण प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जा रहा है। व्यवस्था के तहत राशन कार्डधारकों को आनलाइन करने के बाद शासन ने हर पात्र परिवार के मुखिया को आधार कार्ड से लिंक किया। बड़े स्तर पर अपात्र राशन का लाभ ले रहे थे, जबकि पात्र परिवारों को कुछ भी नसीब नहीं हो रहा था।
पात्र परिवार के मुखिया को आधार से लिंक करने के बाद भी फर्जीवाड़ा कम नहीं हो सका। राशन माफियाओं ने राशनकार्डों में यूनिटों की संख्या बढ़ाकर राशन की कालाबाजारी करना शुरू कर दिया। हर राशनकार्ड में शामिल परिवारीजनों का भी आधार फीड किया जाएगा। इसके लिए पूर्ति विभाग जनवरी से आधार कार्ड को जुटाने का काम शुरू करेगा।
विज्ञापन
आधार कार्डों की फीडिंग कराने के लिए विभाग को सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन करना है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। फीडिंग के काम से राशन डीलरों को दूर रखा गया है। विभाग का मानना है कि डीलर इसमें भी खेल कर सकते हैं। इसके लिए पंचायत सचिव, लेखपाल गांवों से प्रति राशन कार्ड में अंकित यूनिट के आधार कार्ड जुटाएंगे। पूर्ति विभाग को मार्च 2018 तक हर यूनिट की आधार फीडिंग का काम पूरा करना है।
फीडिंग का 83.50 फीसदी काम पूरा
अभी विभाग राशन कार्ड धारक मुखिया के आधार कार्ड की फीडिंग करा रहा है। यह काम अब तक 83.50 प्रतिशत पूरा हो चुका है। दिसंबर तक इसे निपटाने के बाद यूनिट की आधार फीडिंग शुरू होगी।
ये हैं आंकड़े
259294 जिले में पात्र गृहस्थी राशन कार्ड
1242533 जिले में पात्र गृहस्थी लाभार्थी
27046 जिले में अंत्योदय राशन कार्ड
118221 जिले में अंत्योदय लाभार्थी
286340 जिले में कुल राशन कार्ड
1360754 जिले में कुल राशन लाभार्थी