{"_id":"5a21a3214f1c1b59678bf852","slug":"71512153889-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरिहा में पुनर्मतदान को लेकर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरिहा में पुनर्मतदान को लेकर बवाल
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद/जसराना। फरिहा में मतगणना के दौरान वोटों की गिनती के दौरान कई बार सपा और भाजपा के प्रत्याशियों के बीच झड़प हुई। मतगणना पूरी होने पर सपा प्रत्याशी को मिली जीत पर भाजपा प्रत्याशी प्रभंजन जैन के समर्थकों ने पुनर्मतदान की मांग कर दी। आरओ ने मना किया तो सपा एवं भाजपा प्रत्याशी के समर्थक आपस में उलझ गए। एसडीएम एवं सीओ ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया। उसके बाद सपा प्रत्याशी अब्दुल हई को विजयी घोषित किया गया।
जसराना के एलआर इंटर कालेज में जसराना, एका एवं फरिहा नगर पंचायतों के लिए मतगणना की गई। फरिहा में विवाद संघर्ष में बदल गया। जहां अंतिम राउंड के बाद सपा प्रत्याशी अब्दुल हई को भाजपा प्रत्याशी पर 21 मतों की लीड मिलने पर भाजपा ने पुनर्मतदान की मांग कर दी। आरओ द्वारा भाजपा प्रत्याशी की अपील को ठुकराने पर मामला गहरा गया।
भाजपा और सपा के समर्थक आमने सामने आ गए। मामला बढ़ता उससे पूर्व एसडीएम मोहम्मद रिजवान एवं क्षेत्राधिकारी जसराना संजय रेड्डी पहुंच गए। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर अलग कर दिया। वहीं पुनर्मतदान के लिए जिलाधिकारी से बात करने की सलाह दी। बाद में भाजपा के लोगों ने हार मानते हुए अब्दुल हई को विजजी मान लिया।