फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   समय सीमा में शौचालय नहीं बने, तो एफआईआर

समय सीमा में शौचालय नहीं बने, तो एफआईआर

Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
समय सीमा में शौचालय नहीं बने, तो एफआईआर
मैनपुरी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत अगर समय सीमा में शौचालय नहीं बने तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ ही रिपोर्ट दर्ज होगी। शौचालय निर्माण नहीं होने पर धनराशि की रिकवरी भी की जाएगी। यह बातें जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने कहीं।
विज्ञापन


विकास भवन के डीपीआरओ कक्ष में सोमवार को हुई स्वच्छ शौचालय निर्माण की समीक्षा बैठक में जिला परियोजना समन्वयक ने कहा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण शासन की वरीयता का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


शौचालय बनवाने के लिए एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव, खंड प्रेरक, रोजगार सेवक के साथ ही स्वच्छाग्रही को भी जिम्मेदारी के साथ ही लक्ष्य भी दिया गया है। दो अक्तूबर 2019 तक जिले को खुले में शौच मुक्त घोषित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते कर्मचारियों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। लक्ष्य पूर्ति करने की जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाना है। लक्ष्य पूरा नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में डीसी अमित सिंह, एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव तथा खंड प्रेरक आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed