{"_id":"5a1c53d14f1c1bd1408b9880","slug":"71511805905-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतपे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतपे
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। निकाय चुनाव संपन्न कराने के बाद रविवार की रात वोटों से भरी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहां 50 मीटर के दायरे में किसी का भी आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, सीसीटीवी कैमरा के जरिए अधिकारी पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
रविवार को जनपद में निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक में रखवाईं गईं। मतपेटिकाएं रखे जाने रूम में अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
इसके चलते अधिकारी किसी भी समय स्थिति का जायजा ले सकेंगे। वहीं सुरक्षा के लिहाज से वहां 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जो कि हर एक व्यक्ति की गतिविधि पर भी निगरानी रखेंगे। वहीं मतपेटिकाएं रखे जाने के तकरीबन 50 मीटर के क्षेत्र को प्रतिबंधित किया गया है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव संपन्न कराने के बाद सोमवार को पुलिसकर्मी तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए फिरोजाबाद के लिए रवाना हुए। रवानगी से पहले पुलिस लाइन में एसपी राजेश एस ने पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सभी पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी कार्ड सौंपे जाने के साथ ही मतदान प्रक्रिया में भूमिका का सही ढंग से निर्वाहन करने की बात कही गई। सोमवार को जिले से कुल 310 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना किए गए। इनमें 60 एसआई और 250 आरक्षी शामिल हैं। पुलिस कर्मियों को चुनाव ड्यूटी में भेजे जाने के समय एएसपी ओमप्रकाश सिंह व सभी सीओ मौजूद थे।
मतपेटिकाएं रखे जाने के स्थान के समीप ही निर्धारित क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा की गई है। बेरिकेडिंग लगाकर बूथवार टेबल भी बना दी गई है। एक दिसंबर को वहां मतगणना का कार्य पुलिस के कडे़ सुरक्षा बंदोबस्त के बीच होगा। इस दौरान मतगणना के दौरान कोई भी अंदर प्रवेश नहीं कर सकेगा।