{"_id":"59fcadfc4f1c1bf3538baf59","slug":"71509731836-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार दिव्यांगों की पेंशन पर लग सकती है रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह हजार दिव्यांगों की पेंशन पर लग सकती है रोक
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। आधार कार्ड लिंक कराए बगैर दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ ले रहे लाभार्थियों को उनके बैंक खाते से आधार लिंक होने के बाद ही पेंशन की दूसरी किश्त जारी की जाएगी। विभागीय स्तर पर शुक्रवार को यह निर्देश जारी किए गए।
जिले में नौ हजार 442 लाभार्थी दिव्यांगजन पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं, लेकिन इसमें से 6040 लाभार्थियों के आधार नंबर उनके बैंक खाते से लिंक नहीं हैं। जिन दिव्यांगजनों के खाते उनके आधार नंबर से लिंक नहीं हैं।
उनकी शुरू में तो शासन ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में दिव्यांगजनों को दी जाने वाली पेंशन योजना की प्रथम किश्त जारी कर दी, लेकिन अब शासन ने कड़ा रूख अपना लिया है। शासन के निर्देश पर विभाग ने बैंक खातों से आधार नंबर लिंक नहीं होने की स्थिति में त्रिमासिक रूप से दी जाने वाली पेंशन की दूसरी किश्त जमा करने में हाथ खडे़ कर दिए हैं। सभी संबंधितों को पंद्रह दिन के अंदर अपना आधार नंबर बैंक खाते से लिंक कराने के निर्देश दिए हैं।