{"_id":"59fca39a4f1c1b70548bab2e","slug":"71509729178-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले हमारी संस्कृति-सभ्यता के प्रतीक: जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले हमारी संस्कृति-सभ्यता के प्रतीक: जिलाधिकारी
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
कासगंज गंगातट पर हवन पूजा के साथ ककोड़ा मेला का शुभारंभ करते प्रशासनिक अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंजडुंडवारा/पटियाली। गंगा तट पर शुक्रवार को ककोड़ा मेले का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया गया। मेले के शुभारंभ पर डीएम, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीएम आरपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मां गंगा का दूध से अभिषेक किया गया। इस मौके पर डीएम आरपी सिंह ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक हैं। गंगा हमारी आस्था संस्कृति है। गंगा तट पर लगने वाला ककोड़ा मेला भी काफी पौराणिक है। उन्होंने मेले में प्रशासन एवं पुलिस को लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव ने कहा कि यह मेला मुगलकालीन है और सौहार्द की बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत स्तर से सभी व्यवस्थाएं बेहतर बनाई गई हैं। विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह एवं विधायक देवेंद्र राजपूत ने भी शुभकामनाएं दीं। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी ने भी गंगा के तट पर लगने वाले मेले का एतिहासिक महत्व बताया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आरपी सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह, पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रवण सिंह चौहान, शिशु पाल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।