{"_id":"59c5420f4f1c1b8b688b6037","slug":"71506099727-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औपचारिकताओं तक सिमटा सचिव का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औपचारिकताओं तक सिमटा सचिव का दौरा
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले के नोडल अधिकारी और सचिव उप्र मानवाधिकार आयोग का दो दिवसीय दौरा महज औपचारिकताओं तक सिमटा रहा। कार्यालयों के निरीक्षण में जहां खानापूर्ति की गई, वहीं समीक्षा बैठक में भी सचिव निर्देशों तक सीमित नजर आए। शुक्रवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण का कार्यक्रम बारिश के चलते ऐन वक्त पर रद्द कर दिया गया।
शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में सचिव मानवाधिकार आयोग और जिले के नोडल अधिकारी चंद्रकांत ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन, लाभार्थियों को लाभान्वित कराने में कोताही न बरती जाए। एंटी भूमाफिया टास्कफोर्स के तहत कुल 42 माफिया अब चिन्हित किए गए हैं। टास्कफोर्स के तहत अधिकारियों द्वारा फीडबैक न मिलने पर नाराजगी जताई। सचिव ने कहा कि कार्य न करने वाले शिथिल कर्मचारियों का वेतन रोकने की बजाय निलंबन किया जाए। डीएम अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि सचिव द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एडीएम वित्त एंव राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम न्यायिक रामअरज, एसडीएम संजीव कुमार, विजय कुमार, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, डीएसओ उमेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल निगम एएस भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------
उप निदेशक कार्यालय के सामने गंदगी पर बिफरे
जिले के नोडल अधिकारी चंद्रकांत, डीएम अमित किशोर ने शुक्रवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। बुकलेट में सही सूचनाएं अपडेट न होने डीडी कृषि को निर्देश दिए। कार्यालय के सामने पड़ी गंदगी देख सचिव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ को तत्काल साफ सफाई कराने के निर्देश दिये। सचिव ने राजेंद्र सिंह चालक, राजबहादुर सिंह वरिष्ठ सहायक की सेवा, जीपीएफ पासबुक भी चेक की। डीडी कृषि द्वारा अपने ही कार्यालय का निरीक्षण न करने पर सचिव ने कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम संजीव कुमार, डीडी कृषि विजय शंकर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
---------------
राजस्व ग्राम नगला इमलिया में लगाई चौपाल
सचिव उप्र राज्य मानवाधिकार आयोग एवं जनपद के नोडल अधिकारी चंद्रकांत ने विकास खंड निधौलीकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरई के राजस्व ग्राम नगला इमलिया में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान अभिलेख न होने पर सचिव ने ग्राम विकास अधिकारी जाकिर हुसैन के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सचिव ने मंदिर के पास भूमि पर अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिए। गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ शौचालयों की स्थिति खराब मिली, ओडीएफ के तहत गांव में ठीक से कार्य का न होना पाया गया।