फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   श्रीराम ने तोड़ा धनुष, पहनाई वरमाला

श्रीराम ने तोड़ा धनुष, पहनाई वरमाला

Sun, 17 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम ने तोड़ा धनुष, पहनाई वरमाला
फिरोजाबाद। रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाते रामलीला मैदान पर शनिवार को पुष्प वाटिका में गौरी पूजन, धनुष यज्ञ, श्रीराम द्घारा शिव का धनुष तोड़ना, परशुराम संवाद, श्रीराम द्वारा जानकी को वरमाला पहनाने की लीला का मंचन हुआ। देवताओं की पुष्प वर्षा लीला देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम का डोला मैदान में पहुंचते लीला का मंचन शुरू होता है। राजा जनक सीता के स्वयंवर की घोषणा कर करते हैं कि जो कोई शिव का धनुष तोड़ेगा मेरी पुत्री जानकी उसे अपना वर चुनेगी। स्वयंवर में बड़े-बड़े राजा महाराज बुलाए गए। भगवान राम, लक्ष्मण अपने गुरु विश्वामित्र के साथ पहुंचते हैं। मां जानकी गौरी पूजन के लिए सहेलियाें के साथ जाती हैं।
विज्ञापन


सहेलियां जय जय जय गिरिराज किशोरी, जय महेश मुख चंद्र चकोरी गीत गाते हुए चल रही हैं। उसी समय श्रीराम की नजर सीता पर पड़ती है। शिव धनुष तोड़ने को बड़े-बड़े राजाओं ने जोर आजमाइश की, लेकिन कोई धनुष हिला तक नहीं सका। गुरु की आज्ञा मिलते ही श्रीराम ने शिव धनुष का चाप चढ़ाया वैसे ही धनुष टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनुष की टंकार से आसमान में देवता पुष्प वर्षा करने लगे। धनुष टूटते ही भगवान परशुराम की तपस्या भंग हो गई। परशुराम और लक्ष्मण के बीच काफी देर तक संवाद होता है, परंतु असली रूप देख उन्होंने श्रीराम की आरती उतारी। रामलीला मैदान में उपस्थित हजारों दर्शक रामलीला मंचन देख गदगद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed