{"_id":"5995d1b94f1c1bdb688b4658","slug":"71502990777-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ प्रभावितों का न हो किसी प्रकार की दिक्कत: सिंचाई मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ प्रभावितों का न हो किसी प्रकार की दिक्कत: सिंचाई मंत्री
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से जुडे सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
बैठक में सिंचाई मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ की स्थिति पर गंभीर है। मुख्यमंत्री स्थिति पर स्वयं नजर बनाए हैं। वे अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का दौरा भी कर रहे हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या भोजन-पानी की है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ चौकियां बनायी जाएं। उन्होंने नाविकों के साथ संपर्क कर नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने, मिलट्री के गोताखोरों से संपर्क साधने के निर्देश दिए। राहत सामग्री की किट, जिसमें राशन, माचिस मोमबत्ती, रखकर तैयार करा लें। बाढ़ आने की स्थिति में उन्होंने राशन वितरण प्रणाली सुचारु कराने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमओ को बाढ़ के दौरान संक्रामक रोगो के फैलने पर पीड़ितों को उपचार के लिए सीएचसी और पीएचसी पर सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जल निगम को खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कराने और पशुपालन विभाग को पशुओं के टीकाकरण और भूसे आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ में आवास नष्ट होने पर पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिए जाएं। डीएम आरपी सिंह ने जनपद में बाढ़ की स्थिति एवं प्रशासन की व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया। इस दौरान एसपी सुनील कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रंगजी दुवे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सिंचाई मंत्री-डीएम ने स्वच्छता रथ को किया रवाना
कासगंज। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने डीएम आरपी सिंह के साथ स्वच्छता रथ एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा।