{"_id":"597f73234f1c1b210b8b4621","slug":"71501524771-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके बिहारी मार्ग पर हुई कई राउंड फायरिंग से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांके बिहारी मार्ग पर हुई कई राउंड फायरिंग से दहशत
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में हुई कई राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। दर्जन भर हमलावरों ने दुकान पर बैठे युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के हाथ में लगी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, घटनास्थल से खाली खोखे भी बरामद किए हैं। समाचार लिखे जाने तक हमलावरों का पता नहीं चल सका। फायरिंग पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है। इस वारदात से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
दुसायत निवासी अमन गौतम की बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर दुसायत बाजार में धार्मिक वस्त्र की दुकान है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार लगभग 8.30 बजे जब वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी एक बाइक पर दो युवक वहां आए। एक ने मुंह पर कपड़ा बांधा था। युवक ने आते ही डंडे से अमन पर हमला कर दिया। यह देख जब पास के दुकानदारों ने बचाने की कोशिश की, तभी कई और हमलावर वहां आ गए और अमन पर फायरिंग कर दी। एक गोली अमन के हाथ में लगी और वह गिर पड़ा। अपने को घिरता देख हमलावरों ने 8 से 10 राउंड फायरिंग की और बाइकों एवं पैदल सूरदास आश्रम वाली गली से भाग निकले। हमलावरों की संख्या 12 से अधिक बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई खाली खोखे भी बरामद किए हैं। पुलिस ने सूरदास आश्रम के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन हमलावरों का पता नहीं चल सका। इधर घायल अमन को उपचार के लिए सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि हमले की वजह पुरानी रंजिश है। बांके बिहारी पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि फायरिंग किसने की इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
एक सप्ताह में दूसरी वारदात
अति संवेदनशील ठाकुर बांके बिहारी मंदिर क्षेत्र में एक हफ्ते में दूसरी बार हुई फायरिंग ने सुरक्षा की पोल खोल दी है। 25 जुलाई की रात को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत रोहित गोस्वामी पर फायरिंग हुई थी।