{"_id":"597cc7084f1c1b377f8b464c","slug":"71501349640-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए शिक्षामित्रों ने रोकी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए शिक्षामित्रों ने रोकी पैसेंजर ट्रेन
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
train delay
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की चुप्पी को लेकर शिक्षामित्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शिक्षामित्रों ने जिले में रेल रोककर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक रेल यातायात प्रभावित रहा। वहीं शिक्षामित्रों के जुलूस के चलते हाईवे पर जाम के हालात बने। शिक्षामित्रों ने सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन देकर अपनी मांगे रखीं। विधायक ने शिक्षामित्रों को ठोस आश्वासन देकर रेलवे ट्रैक से हटाया।
शनिवार सुबह जीटी रोड स्थित शहीद पार्क में शिक्षामित्र एकत्र हुए। जहां सभा के दौरान शिक्षामित्रों ने रेल रोको आंदोलन की रणनीति बनाई। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और शिक्षक धरने को समर्थन देने पहुंचे। मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार अब तक शिक्षामित्रों के हित में कोई फैसला नहीं ले सकी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक सरकार की ओर से कोई फैसला नहीं आता, तब तक धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। इसके बाद शिक्षामित्रों ने जुलूस निकालकर जीटी रोड पर प्रदर्शन किया और निधौली रोड होते हुए सेंट पॉल्स स्कूल के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंचे।
शिक्षामित्रों ने टूंडला से आ रही एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया ट्रेन पर चढ़कर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने शिक्षामित्रों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिक्षामित्र ट्रैक से हटने को तैयार नहीं हुए। काफी देर बाद जब भाजपा जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ पहुंचे, तो शिक्षामित्रों ने सदर विधायक को बुलाने की मांग की। करीब डेढ़ घंटे बाद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और पटियाली विधायक ममतेश शाक्य पहुंचे। विधायकों को ज्ञापन सौंपकर मांगों को मानने की बात कही। सदर विधायक ने शिक्षामित्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस पर विचार कर रही है। जल्द ही शिक्षामित्रों के हित में कदम उठाया जाएगा। अवधेश यादव, सुद्योतकर यादव, अनिल प्रताप, मनोज यादव, हरिओम प्रजापति, मोहम्मद इशाक, सुनील चौहान समेत हजारों शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
तीन शिक्षामित्र बेहोश, प्रशासन के खिलाफ रोष
रेल रोकने के दौरान प्रावि भोजपुर की सुधा कुमारी, प्रावि सत्तारपुर की विनीता और प्रावि खड़ौआ की मांडवी रेलवे ट्रैक पर बेहोश हो गईं। जिसे लेकर शिक्षामित्रों में प्रशासन के खिलाफ रोष दिखा। शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन के दौरान पेयजल और एंबुलेंस की व्यवस्था कराने की मांग की।
यात्री हुए बेहाल
करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी एटा-टूंडला पैसेंजर ट्रेन में यात्री गर्मी के चलते बेहाल हो गए। प्रदर्शन के चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।