{"_id":"596f922e4f1c1b02748b463e","slug":"71500484142-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक और बच्चों को पीटकर स्कूल कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक और बच्चों को पीटकर स्कूल कराया बंद
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
कालिंदी विहार और ताजगंज में बैंक में कैश खत्म होने पर टूटा लोगों के सब्र का बांध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जलसेर। विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सिमराऊ प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक, शिक्षिका एवं बच्चों के साथ नशे में धुत लोगों ने स्कूल में घुस कर मारपीट की। बच्चों को भी पीटकर भगाते हुए जबरन स्कूल बंद करा दिया। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिक्षक संघ के जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
ग्राम सिमराऊ के प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सीमा कुमारी, विवेक कुमार एवं अशोक कुमारे बुधवार स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे। तभी गांव के ही कुलदीप, अनुपम, देवा अपने साथियों के साथ नशे में धुत होकर विद्यालय पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए शिक्षक और शिक्षिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। शिक्षकों के साथ हमलावरों ने बच्चाें को भी पीटा। उन्हें भगाते हुए जबरन स्कूल बंद करा दिया। रोते-बिलखते बच्चे घर को भागे। बच्चों की यह हालत देख हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव दर्जनों शिक्षकों के साथ कोतवाली पहुंचे और तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, त्रिलोकीनाथ वार्ष्णेय, समरेंद्र पाल सिंह, हीरालाल कुशवाह, हरिबाबू शर्मा आदि शिक्षकों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। शिक्षक समरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त शराबियों ने विद्यालय में जमीन पर पिछले तीन वर्षो से कब्जा करने के साथ विद्यालय परिसर की रसोई घर में गंदगी कर परेशान कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।