{"_id":"5967aef84f1c1b1c438b4641","slug":"71499967224-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को मिलेगी ट्राई साइकिल और छड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को मिलेगी ट्राई साइकिल और छड़ी
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
एसपीसी डिग्री कालेज में साइकिल वितरित करते डीएम ह्दय श्कंर तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रशासन दिव्यांगों को वैशाखी, छड़ी और ट्राई साइकिल का वितरण करेगा। इस संदर्भ में गुरुवार को जिलाधिकारी अमित किशोर ने बैठक की।
डीएम ने कहा कि अगस्त और सितंबर महीने में लगने वाले शिविर में जिले के 40 प्रतिशत दिव्यांगता रखने वाले दिव्यांगों को छड़ी, ट्राई साइकिल, वैशाखी, कान की मशीन आदि जरूरी उपकरण नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इसके लिए ग्राम स्तर पर अभियान चलाकर दिव्यांगजनों को चिन्हित कर सूची बनाई जाएगी। इसके लिए उन्होंने सात दिन का समय दिया है। सूची में कौन दिव्यांग किस उपकरण के लिए पात्र है। इसका भी जिक्र किया जाना है।
वहीं उन्होंने तहसील में आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, सामान्य निवास प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम से लेखपालों आदि की कार्यशैली की जांच करने को कहा। चेताया कि प्रमाणपत्र समय से निर्गत न होने पर संबंधित लेखपाल सहित अन्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी होगी।
एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने कहा कि सभी सीओ अपने स्तर से थानाध्यक्षों को निर्देशित करें कि थाने पर आने वाले प्रत्येक दिव्यांगजन का नाम मोबाइल नम्बर, पता सहित सूची तैयार की जाए। मौके पर एडीएम सतीश कुमार, सीडीओ उग्रसेन पांडेय, एसडीएम संजीव कुमार समेत सभी एसडीएम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, डीआईओएस एसपी यादव, बीएसए एसके तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिव कुमार आदि मौजूद रहे।