{"_id":"594ffd754f1c1b58328b4641","slug":"71498414453-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद आलमारी का बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतगंज (मैनपुरी)। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव म्योरा में शनिवार रात परिवारीजन छत पर सोते रहे और चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार सुबह जागने पर गृहस्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
जिले में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन चोर घरों को निशाना बनाकर नकदी जेवर पर हाथ साफ कर रहे हैं। शनिवार रात थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव म्योरा निवासी अन्नू अवस्थी परिवारीजनों के साथ घर की छत पर सो रहे थे।
रात को चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी और बक्सों में रखे करीब दो लाख कीमत के जेवर व नकदी चोरी कर ली। रविवार सुबह जब गृहस्वामी ने कमरों में देखा तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।