{"_id":"59482bd04f1c1b3f628b46dc","slug":"71497902032-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग के रंग में रंगी ताजनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग के रंग में रंगी ताजनगरी
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग के रंग में रंगा शहर
500 स्थानों पर एक साथ योग कराने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
योग के रंग में पूरा शहर ही रंग गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस बार जबरदस्त तैयारी की गई है। योग दिवस पर शहर को योग कराने के लिए 1000 योगाचार्य लगे हैं। 21 जून के कार्यक्रम के लिए अभ्यास किया जा रहा है।
इस बार प्रदेश में योगी सरकार के चलते प्रशासन के अधिकारियों पर भी योग छाया हुआ है। योग दिवस की तैयारी के लिए बैठकें की जा रही हैं। शहर का सबसे बड़ा आयोजन एकलव्य स्टेडियम में किया जाएगा। यहां 10 हजार लोगों को योग कराने की तैयारी की गई है। कमला नगर के जनक पार्क में भी भारी भीड़ जुटेंगी। इसमें केंद्र की मंत्री कृष्णा तीरथ के पहुंचने की संभावना है। पतंजलि योग समिति, गायत्री परिवार, क्रीड़ा भारती, आर्ट ऑफ लिविंग समेत 100 से अधिक छोटी-बड़ी संस्थाएं शिविर का आयोजन कर रही हैं। इनके अलावा जेल में कैदियों को योग कराया जाएगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने भी योग दिवस की बड़ी तैयारी है। संस्था के योगाचार्य ओपी गुप्ता का कहना है कि योग से बुद्धि प्रबल होती है। छावनी में सेना योग दिवस पर योगाभ्यास करेगी। जयपुर हाउस, कमला नगर, बल्केश्वर में योग दिवस की तैयारी है। डीएम गौरव दयाल ने बताया कि योग दिवस के लिए तैयारी चल रही है। एसएसपी दिनेश चंद दुबे ने बताया कि योग दिवस के कार्यक्रमों में सुरक्षा के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है।
बढ़ रही है योगाचार्यो की मांग
आगरा।
योग दिवस जैसे आयोजनों का असर भी नजर आ रहा है। पिछले दो सालों में योगाचार्यो की मांग तेजी से बढ़ी है। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला संयोजक रामप्रकाश चौहान ने बताया कि शहर में 500 रजिस्टर्ड योग शिक्षक हैं। उनमें से 120 महिला योग शिक्षक और 64 पुरुष योग शिक्षक अपनी सेवाएं प्रतिदिन दे रहे हैं। इस बार योग दिवस पर शहर में 164 जगह योग शिविर लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन
बाजार पर भी चढ़ा योग का खुमार
योगाभ्यास के लिए विशेष परिधान भी बाजार में आ गए हैं। इनकी बिक्री भी खूब हो रही है। मदिया कटरा के दुकानदार सुरेश राठौर ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले योग दिवस का ज्यादा क्रेज है। इस पर योगाभ्यास के लिए खास परिधान भी बाजार में हैं। इनके अलावा फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी वेबसाइट से भी योग परिधान मंगा रहे हैं।
---वर्जन---
सरलीकरण हो जाने से योग घर घर में पहुंच गया है। योग दिवस का उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है। अब लोग योगाचार्यो की तलाश कर रहे है।
- देवेंद्र धाकरे, मंडल प्रभारी ,पतंजलि योग समिति
यह सिद्ध हो चुका है कि योग में असाध्य रोगों को दूर करने की क्षमता है। महिलाएं योग में ज्यादा रुचि लेतीं हैं। महिलाएं योग शिक्षक भी बन रही हैं।
-सर्वेश कुमारी, महामंत्री महिला पंतजलि योग समिति