फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बीईओ अवसाद में, सैफई भर्ती

बीईओ अवसाद में, सैफई भर्ती

Wed, 07 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
बीईओ अवसाद में, सैफई भर्ती
भ्रर्ती बीईओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। बीएसए पर खंड शिक्षाधिकारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से लेकर एसपी तक से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके चलते बीईओ भारतीय शाक्य अवसाद में आ गई हैं। हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बरनाहल की एक शिक्षिका पर लगाए गए आरोपों की जांच को लेकर बीएसए रामकरन यादव और बीईओ भारती शाक्य के बीच पिछले ग्यारह दिनों से विवाद चल रहा है। महिला अधिकारी ने पिछले दिनों डीएम को शिकायती पत्र भी दे चुकी हैं, जिसमें उन्होंने बीएसए पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। साथ ही मंगलवार को एसपी को भी प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्हाेंने एसपी से बीएसए के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। कहा कि उन्हें न्याय न मिलने के चलते वह अवसाद में चली गई हैं। शीघ्र उन्हें न्याय दिलाया जाए।
विज्ञापन


बुधवार को जब बीईओ को फोन मिलाया तो उनके पति ने फोन उठाया। उन्होंने बताया कि अवसाद के चलते इन्होंने खाना-पीना बंद कर दिया है। मंगलवार को वह उन्हें जिला अस्पताल भी दिखाने ले गए थे। हालत में सुधार न देख वह भारती को सैफई ले आए। यहां डाक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए मानसिक रोग विभाग में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed