फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70 mm rain. disasater, crop distroyed

70 मिमी बारिश से आठ सौ हेक्टेयर सरसों तबाह

Sat, 08 Oct 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:40 PM IST
सार

शुक्रवार रात में हुई झमाझम बारिश ने हाल ही में बोई गई दो सौ हेक्टेयर सरसों को तबाह कर दिया।शनिवार रात को हुई झमाझम बारिश से हाल ही में बोई गई लगभग दो सौ हेक्टेयर सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।शुक्रवार को भी बच्चे बारिश में ही स्कूल गए थे और बारिश के दौरान ही लौटे थे।

विज्ञापन
70 mm rain. disasater, crop distroyed
08एमएनपी-15-बराशि से सरसों के खेत में भरा पानी - फोटो : MAINPURI

विस्तार

मैनपुरी। शुक्रवार रात में हुई झमाझम बारिश ने हाल ही में बोई गई दो सौ हेक्टेयर सरसों को तबाह कर दिया। वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश अधिक होने से अब इसका अंकुरण नहीं होगा। वहीं, अगेती आलू और खेतों में पककर तैयार खड़ी हुई धान की फसल में भी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। अब तक जिले में कुल 70 मिमी बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन

बीते दो दिनों से जिले में लगातार हुई बारिश ने एक ओर जहां जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। वहीं, फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को दिन में रिमझिम बारिश के बाद रात में झमाझम बारिश हुई। पूरी रात में 40 मिमी के करीब बारिश हुई। इससे पहले बीते दो दिनों में 30 मिमी के करीब बारिश हुई थी। शनिवार रात को हुई झमाझम बारिश से हाल ही में बोई गई लगभग दो सौ हेक्टेयर सरसों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जो सरसों बारिश से पहले बोई गई थी अब उसका अंकुरण नहीं होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही धान की जो फसल पकने की ओर है, उसमें भी नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में ही धान की फसल गिर गई है और पानी भरने दानों का अंकुरण शुरू हो जाएगा। साथ ही आलू की अगेती फसल में भी नुकसान होने की प्रबल आशंका है। हालांकि धान और आलू की फसल में वास्तविक नुकसान आकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को उठानी पड़ी परेशानी
बारिश से मौसम तो ठंडा हो गया है, लेकिन मौसम लोगों के लिए परेशानी बन गया है। सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे। शुक्रवार को भी बच्चे बारिश में ही स्कूल गए थे और बारिश के दौरान ही लौटे थे। ऐसे में उनकी सेहत पर भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम में ठंडक आने से भी अब लोग बारिश बंद होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

आगे भी मौसम खराब रहने की चेतावनी
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी मौसम खराब रहने की ही आशंका है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 12 अक्तूबर तक हालात ऐसे ही रहेंगे। कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश होती रहेगी। ये बारिश फसलों के लिए नुकसानदेह साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed