{"_id":"632cc0483d3e964f4823cc76","slug":"7-peralegal-volemtiers-discontinued-over-negligence-mainpuri-news-agr5477631162","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने वाले सात पीएलवी पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने वाले सात पीएलवी पर गिरी गाज
सार
काम में लापरवाही बरतने वाले सात पीएलवी (पैरालीगल वालंटियर) पर गाज गिरी है।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अनिल कुमार की देखरेख में बनाई गई एक समिति ने काम के आधार पर समीक्षा करके पीएलवी का नवीनीकरण किए जाने की संस्तुति की।समीक्षा के बाद काम के आधार पर 16 पीएलवी का नवीनीकरण किया गया है।
विज्ञापन
विस्तार
मैनपुरी। काम में लापरवाही बरतने वाले सात पीएलवी (पैरालीगल वालंटियर) पर गाज गिरी है। काम के आधार पर 16 पीएलवी का ही नवीनीकरण किया गया है। मानीटरिंग कमेटी ने समीक्षा करने के बाद यह निर्णय लिया है। नवीनीकरण किए पीएलवी को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी की गाइड लाइन के तहत ही अब काम करना होगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधीन काम करने वाले सात पीएलवी समीक्षा बैठक में निष्क्रिय पाए गए हैं। काम के आधार पर उनका नवीनीकरण नहीं किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिए केवल 16 पीएलवी का ही नवीनीकरण किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 23 पीएलवी काम कर रहे थे। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर पीएलवी का काम के आधार पर एक साल के लिए नवीनीकरण की प्रक्रिया के तहत पीएलवी से उनके द्वारा किए गए काम का ब्यौरा और आवेदन मंागे गए थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अनिल कुमार की देखरेख में बनाई गई एक समिति ने काम के आधार पर समीक्षा करके पीएलवी का नवीनीकरण किए जाने की संस्तुति की।
विज्ञापन
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पीएलवी के काम की समीक्षा की गई है। समीक्षा के बाद काम के आधार पर 16 पीएलवी का नवीनीकरण किया गया है। निष्क्रिय पाए गए सात पीएलवी का नवीनीकरण नहीं किया गया है। नवीनीकरण किए गए पीएलवी को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की गाइड लाइन के तहत काम करना होगा।
- सत्येंद्र कुमार चौधरी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण