{"_id":"66c0ec984f230e4ad20c22c5","slug":"7-complaints-resolved-80-complainants-returned-disappointed-kasganj-news-c-175-1-mt11003-119636-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 7 शिकायतों का निस्तारण, 80 फरियादी निराश लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 7 शिकायतों का निस्तारण, 80 फरियादी निराश लौटे
Sun, 18 Aug 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 18 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने तहसील कासगंज के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध रूप से गुणवत्तापरक किया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। समाधान दिवस में 87 में से सिर्फ 7 फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी ने लेखपाल और सचिवों के रोस्टर बनाकर ग्राम पंचायत सचिवालय में चस्पा किए जाने, टुडे प्रकरण शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराने, फील्ड में निरीक्षण करने आदि के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुना गया। इस दौरान पुलिस विभाग संबंधी, भूमि विवाद, पैमाइश, चकरोड पैमाइश, आपसी बंटवारा मेड़बंदी, पट्टा आवंटन, अवैध कब्जें, बाल विकास पुष्टाहार, पेंशन, आवास, फौती दर्ज कराने, विद्युत आदि की शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। दौरान जिलाधिकारी के समक्ष विभिन्न समस्याओं व शिकायतों संबंधित 87 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिले की अन्य दोनों तहसीलों सहावर एवं पटियाली में जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन