फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   695 Frontline Workers Including Two COs Corona Vaccine

जिला के दो सीओ सहित 695 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने लगवाई कोरोना की वैकसीन

Thu, 11 Feb 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
695 Frontline Workers Including Two COs Corona Vaccine
कासगंज में कोरोना की वैक्सीन लगवाता एक पालिका कर्मी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कोरोना टीकाकरण अभियान जिले में हुए सिपाही हत्याकांड से प्रभावित नजर आया। जिले के 10 केंद्रों पर बृहस्पतिवार को दो सीओ सहित 695 वर्कर्स ने अपने केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। जिले में 1362 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीकाकरण के लिए निर्धारित किए 10 केंद्रों पर बुलाया गया। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस, राजस्व, निकाय, पंचायती राज विभाग के कर्मियों को शामिल किया गया है। जिले में तीन दिन पूर्व सिढ़पुरा क्षेत्र में हुए सिपाही हत्याकांड का असर इस अभियान पर दिखाई दिया।
विज्ञापन

इस हत्याकांड के कारण पुलिस गांव के अलावा, कटरी में कांबिंग में जुटी हुई है। इस कारण पुलिस के जवान अपने बूथों पर टीकाकरण कराने के लिए कम कराने के लिए पहुंचे। टीकाकरण की बूथ कवरेज बढ़ाने के लिए विभाग ने एक घंटे का समय भी बढाया लेकिन बूथ कवरेज 51 प्रतिशत ही रह सका। शनिवार को होने वाले चक्र के लिए जिला में तीन केंद्र बनाए गए है। जिला अस्पताल, अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र, एवं सोरों स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण होगा। इन केंद्रों पर 656 वर्कर्स को टीकाकरण के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed