फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   666 objections came on provisional reservation list

अनंतिम आरक्षण सूची पर आईं 666 आपत्तियां

Tue, 23 Mar 2021 10:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
666 objections came on provisional reservation list
मैनपुरी। पंचायत चुनाव आरक्षण की अनंतिम आरक्षण सूची पर अंतिम दिन तक कुल 666 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। इसमें सबसे अधिक आपत्तियां ग्राम प्रधान पद के लिए दर्ज कराई गईं। दूसरे नंबर पर जिला पंचायत और तीसरे नंबर पर क्षेत्र पंचायत की आपत्तियों की संख्या रही।
विज्ञापन

मंगलवार को अनंतिम आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन था। दिन भर विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में लोग आपत्तियां दर्ज कराने पहुंचते रहे। आखिरी दिन दो सौ लोगों ने आपत्तियां दर्ज कराईं। इसके साथ ही अब तक आईं कुल आपत्तियों की संख्या बढ़कर 666 हो गई है।
विज्ञापन

इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 646 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। जिला पंचायत सदस्य के लिए 11, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए आठ और ब्लॉक प्रमुख पद के लिए एक आपत्ति दर्ज कराई गई। बुधवार को ब्लॉकों पर आई आपत्तियों को भी एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद ही कुल आपत्तियों की संख्या सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियों के निस्तारण की कवायद भी शुरू
पंचायत राज विभाग ने आपत्ति लेने के अंतिम दिन से ही उनके निस्तारण का कार्य भी शुरू कर दिया है। इसके लिए सभी एडीओ पंचायत लगाए गए हैं। वे आपत्तियों में दिए गए आधार और शासनादेश के आधार का अवलोकन कर उनके निस्तारण की आख्या तैयार करेन में जुटे हैं। हालांकि अंतिम निर्णय जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति ही लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed