{"_id":"61e2a5933e0a7b6db909dafb","slug":"660-new-covid-patients-reported-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: लगातार चौथे दिन 600 से ज्यादा नए संक्रमित, सक्रिय मरीज 3600 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: लगातार चौथे दिन 600 से ज्यादा नए संक्रमित, सक्रिय मरीज 3600 के पार
Sat, 15 Jan 2022 04:14 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Jan 2022 04:14 PM IST
सार
बीते चार दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी बढ़े हैं। 12 जनवरी को 652, 13 जनवरी को 645, 14 जनवरी को 752 और 15 जनवरी को 660 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। लगातार चौथे दिन 600 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। शनिवार दोपहर जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 5162 सैंपल की जांच में 660 लोग संक्रमित मिल हैं। इसके साथ ही शनिवार को कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 3637 हो गई।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक 22.62 लाख सैंपल की जांच हो चुकी है। इनमें कुल 30007 मरीज मिले, जिनमें 25911 ठीक हो चुके हैं। जबकि 458 की मौत हो गई। वहीं स्वस्थ होने की दर घटी है। चार जनवरी को मरीजों के ठीक होने की दर 97.79 फीसदी थी, जो शनिवार को 86.34 फीसदी रह गई।
विज्ञापन