{"_id":"67dc406c6929ef66c10b1b94","slug":"mother-and-son-attempted-self-immolation-by-pouring-kerosene-in-tehsil-premises-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति को हवालात में डाला...तहसील में पत्नी और बेटे ने अपने ऊपर डाल लिया केरोसिन, मच गई अफरातफरी; ऐसे बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति को हवालात में डाला...तहसील में पत्नी और बेटे ने अपने ऊपर डाल लिया केरोसिन, मच गई अफरातफरी; ऐसे बची जान
Thu, 20 Mar 2025 09:51 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 20 Mar 2025 09:51 PM IST
सार
टूंडला तहसील में बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मां-बेटे ने अपने ऊपर केरोसिन डाल लिया। खुद को आग के हवाले कर आत्मदाह करने की तैयारी में थे कि तभी आसपास खड़े वकीलों ने उनकी जान बचाई।
विज्ञापन
टूंडला तहसील परिसर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला तहसील में बृहस्पतिवार सुबह मां-बेटे ने केरोसिन शरीर पर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने उन्हें किसी तरह से बचाया। ऋण बकाएदार से अभद्रता व पकड़कर ले जाने पर आक्रोशित मां-बेटे ने यह कदम उठाया था। पुलिस ने मां-बेटे का शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव रूधऊ मुस्तकिल निवासी पोप सिंह ने 2017 में सेंट्रल बैंक से ऋण लिया था। अदायगी न करने पर बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम गांव पहुंची थी। इसके बाद टीम पोप सिंह को पकड़ लाई, तहसील की हवालात में बंद कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद पोप सिंह की पत्नी शिवदेवी अपने पुत्र प्रताप सिंह के साथ तहसील पहुंच गई। मां-बेटे ने साथ लाई केरोसिन की कैन अपने ऊपर छिड़क लिया तथा माचिस से आग लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने तत्काल माचिस छीनते हुए उनकी जान बचाई। जानकारी मिलते ही एसडीएम अनुराधा सिंह व तहसीलदार राखी शर्मा मौके पहुंच गई। इस बीच अधिवक्ताओं ने मां-बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया। इस बीच बकाएदार पोप सिंह ने बताया कि राजस्व टीम द्वारा उनके पिता से अभद्रता करने पर उन्होंने यह कदम उठाया।
टूंडला एसडीएम अनुराधा सिंह ने बताया कि बकाएदार पर बैंक ऋण का करीब तीन लाख रुपये बकाया है। वह नोटिस के बाद भी जमा नहीं कर रहा था। जब टीम बकाएदार के घर पहुंची तो अमीन के साथ लाठी से मारपीट कर दी। मां-बेटे ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया। दोनों को थाने भिजवाया गया है।