फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Young man brutally murdered police start investigation

Firozabad: युवक की बेरहमी से हत्या...बालू में धंसा मिला सिर, परिवार में मचा कोहराम; दृश्य देखकर कांप गई रूह

Thu, 20 Mar 2025 09:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Mar 2025 09:24 PM IST
सार

घर से निकला युवक वापस नहीं लाैटा। परिजन ने तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव मिला। गले पर निशान थे। परिजनों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Young man brutally murdered police start investigation
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में चूड़ी जुड़ाई श्रमिक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से करीब 500 मीटर दूर बालू-मिट्टी के टाल के पास मिला। परिजन सुबह से ही हत्या का आरोप लगा रहे थे। पोस्टमार्टम में भी गला दबाए जाने से मौत की रिपोर्ट आई है। पुलिस अभी घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन


 

मोहल्ला दखल निवासी बबलू (22) चूड़ी जुड़ाई करता था। पिता जम्मन लाल ने बताया कि बुधवार रात आठ बजे वह घर से निकला था। सुबह तक घर नहीं आया। इस पर परिजन ने तलाश शुरू कर दी। सूचना मिली कि बृहस्पतिवार सुबह उसका शव नगला बालू गिट्टी की टाल के पास पड़ा हुआ है। घटना परिजन का कहना है कि बबलू के गले पर निशान मिले हैं। उन्होंने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के छोटे भाई शोभी का कहना है कि किसी ने उसकी हत्या कर दी है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत गला दबाकर होने से की गई है। पुलिस फिलहाल इस बात को नकार रही है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि मृतक नशे का आदी था। अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन

बालू में धंसा मिला सिर
पुलिस भले ही मामले को संदिग्ध मान रही हो, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना का खुलासा कर दिया है। युवक की बेरहमी से गला दबाकर हत्या की गई है। मौके पर युवक सिर बालू में धंसा हुआ मिला है। साथ ही कुछ अन्य साक्ष्य भी युवक की हत्या करने की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed