फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   66 infected found include police men and bank employee

स्वास्थ्य कमी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी सहित 66 कोरोना संक्रमित

Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
66 infected found include police men and bank employee
कासगंज। जिला में कोरोना संक्रमण लगातार लोगों को चपेट में लेता जा रहा है। शनिवार को दो स्वास्थ्य कर्मी, चार पुलिस कर्मी, दो बैंक कर्मी और एक बीमा कर्मी सहित 66 नए संक्रमित सामने आए। इन संक्रमितों के सामने आने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 458 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को आरटीपीसीआर की प्राप्त हुई रिपोर्ट में 44 लोग कोरोना संक्रमित मिले। जबकि एंटीजन की 938 जांच में 21 और ट्रूनेट जांच में एक व्यक्ति संक्रमित निकला। संक्रमितों में नौ बच्चे, 41 युवा, 11 व्यक्ति 40 साल से ऊपर तथा पांच सीनियर सिटीजन शामिल हैं। इन संक्रमितों में 23 महिलाएं व 43 पुरुष शामिल हैँ। इन संक्रमितों में एक पुलिस लाइन, 3 अमांपुर थाना, 2 एडीवी बैंक कर्मी, एक बीमा कर्मी, एक जिला अस्पताल कर्मी, एक सोरों स्वास्थ्य केंद्र कर्मी के अलावा शहर की दुर्गा कॉलोनी, एटा रोड, हुल्का मोहल्ला, मोहल्ला जय जयराम, यादव नगर, मिशन अस्पताल, आवास विकास, लवकुश नगर, दौलत नगर, गंगेश्वर कॉलोनी, मोहल्ला सिटी, लवकुश नगर, सूरज शांति विहार, आवास विकास गंजडुंडवारा के गनेशपुर, खरपरा, योगमार्ग सोरों, कादरबाड़ी सोरों, बघेला, सलेमपुर बीबी, मिर्जापुर, श्यामसर, बदनपुर, घटिया गोयती, फरीद नगर, चंदन चौक, सलेमपुर, तारापुर, हरनाथपुर, कटरा, कटरा बेग, नगला आलाहट, पवसरा,रेखपुर आदि क्षेत्रों में सामने आए। संक्रमितों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय हो गई। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया। इसके साथ ही दवा की किट भी उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण तेजी से फेल रहा है। लापरवाही खतरनाक हो सकती है। लोग कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करें। - डा. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed