फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   65 new cases of coronavirus in firozabad

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण: एक दिन में 65 नए मरीज मिले, सीएमओ भी संक्रमित हुए

Sat, 15 Jan 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jan 2022 12:07 AM IST
सार

फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 359 पर पहुंच गया है। आठ महीने बाद अस्पताल में एक संक्रमित भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
65 new cases of coronavirus in firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को सीएमओ और एसडीओ समेत 65 कोरोना संक्रमित मिले। जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 359 हो गए हैं। करीब आठ माह बाद सौ शैय्या अस्पताल में कोरोना का एक मरीज भर्ती किया गया। शुक्रवार को नौ लोगों का होम क्वारंटीन पूरा हो गया। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीएमओ अस्पतालों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। देर रात सीएमओ की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सीएमओ कार्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर भी संक्रमित पाया गया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों ने भी कोरोना की जांच कराई। 
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी की पत्नी संक्रमित 
विद्युत विभाग के एसडीओ, एक पुलिस अधिकारी की पत्नी, मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक कोरोना संक्रमित मिली हैं। एफएच मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा में कोरोना की पुष्टि हुई। उधर, शहर के मोहल्ला राजपूताना, जलेसर रोड़, मोहल्ला गढैया, हबीब गंज, नई बस्ती में आशा कार्यकर्ता, अशर्फीनगर, सुहागनगर माता मंदिर वाली गली, विभव नगर, करबला, आसफाबाद, हाजीपुरा, छारबाग गली नंबर दो, आनंद नगर में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों में भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। माढ़ई में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिरसागंज के मोहनगंज में 30 वर्षीय युवती, शिकोहाबाद के कुंजपुरा रोड, पंजाबी कॉलोनी, मिसराना मोहल्ला, अरांव रोड़ पर शिकोहाबाद में 60 वर्षीय वृद्धा, पेंगू में 18 वर्षीय युवती, नगला दुली में कोरोना के मरीज मिले। अस्पताल में सात माह बाद कोरोना का मरीज भर्ती हुआ है। माता वाला बाग निवासी 52 वर्षीय मरीज को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

नौ मरीज स्वस्थ हुए 
जिले में नौ और मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। यह मरीज होम आइसोलेशन में ही भर्ती थे। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने दवा देकर होम आइसोलेट कर दिया था। सात दिन होने के बाद मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली। वह पूरी तरह स्वस्थ्य हैं

नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना के 65 नए मरीज मिले हैं। हम कोरोना की जांच बढ़ा रहे हैं। पिछले सप्ताह में संक्रमण दर काफी रफ्तार से बढ़ी है। जो होम आइसोलेशन में भर्ती रहने के बाद नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed