{"_id":"61dc70047c76ec58ec407ae7","slug":"631-people-got-booster-dose-for-protection-from-corona-mainpuri-news-agr520776769","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से सुरक्षा के लिए 631 लोगों को लगा बूस्टर डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से सुरक्षा के लिए 631 लोगों को लगा बूस्टर डोज
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोरोना की रोकथाम के लिए टीका लगवाता युवक।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार से जिले में बूस्टर डोज का टीकाकरण भी शुरू हो गया। पहले दिन जिलाधिकारी, सीडीओ और सीएमओ सहित 631 लोगों को बूस्टर डोज दिया गया। सोमवार को जिले के 224 स्थानों पर 14874 लोगों का टीकाकरण किया गया।
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हाल ही में 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण शुरू किया गया था वहीं सोमवार से फ्रंट लाइन वर्कर्स और सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज का टीकाकरण शुरू करा दिया गया है। बूस्टर डोज के टीकाकरण का शुभारंभ जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से किया।
जिलाधिकारी के साथ ही मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बूस्टर डोज लिया। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. अरविंद्र कुमार गर्ग, वरिष्ठ परामर्श दाता डॉ. आरके सिंह, प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. ऋषि प्रकाश ने भी टीकाकरण कराया। सीएमओ ने बताया कि सोमवार को प्रथम दिन 631 फ्रंट लाइन वर्कर्स और सीनियर सिटीजन को बूस्टर डोज दिया गया है। सोमवार को जिले में 224 केंद्रों पर कुल 14874 लोगों को टीकाकरण का लाभ दिया गया।