{"_id":"5cd1b734bdec2207272c382b","slug":"61557247796-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं में तान्या दसवीं में नीतेश अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं में तान्या दसवीं में नीतेश अव्वल
विज्ञापन
12वीं में तान्या दसवीं में नीतेश अव्वल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।आईसीएसई बारहवी की परीक्षा में बीपीएस स्कूल की तान्या जैन ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं 82.8 प्रतिशत के साथ अभिषेक यादव द्वितीय एवं 81 प्रतिशत के साथ आयुषि पचौरी तृतीय रहीं। वहीं दसवीं में 94.2 अंकों के साथ नीलेश यादव अव्वल रहे। 10वीं के ही 93.5 प्रतिशत पर मुकेश एवं ओम गुप्ता संयुक्त रूप से द्वितीय एवं 93.3 प्रतिशत पर सोनिया तृतीय रहे।
आईसीएसई परीक्षा परिणाम में छात्र-छात्राओं ने मिलकर बाजी मारी है। मंगलवार को प्रस्तावित परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षार्थियों अभिभावकों में उत्सुकता रही। सुबह से ही बच्चे टीवी, मोबाइल पर रिजल्ट का अपडेट लेते रहे। दोपहर बाद अच्छे परिणाम की घोषणा से परीक्षार्थी चहक उठे। मोबाइल कंप्यूटर पर रिजल्ट खंगालने लगे। अच्छे प्रतिशत से खुशी से झूम उठे। वहीं बोर्ड से संबद्ध एक मात्र विद्यालय के शत प्रतिशत रिजल्ट पर विद्यालय प्रबंधन ने भी खुशी जताई। प्रधानाचार्य प्रतिभा श्रीवास्तव के अनुसार कक्षा दस में पंजीकृत 160 एवं इंटर के सभी 90 परीक्षार्थी सफल रहे। संस्था द्वारा भी बच्चों के रिजल्ट को लेकर विद्यालय में ही विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान प्रधानाचार्य के साथ उपस्थित रहे निदेशक अशोक कुमार ने छात्र-छात्राओं को सफलता पर बधाई दी।