फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप

दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप

Mon, 15 Apr 2019 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए महिला की गला दबाकर हत्या का आरोप
कासगंज। कस्बा बिलराम में एक महिला की दहेज के लिए हत्या कर दी। महिला के भाई ने पति सहित उसके ससुर एवं सास पर गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिलराम के मोहल्ला काजी निवासी कुसमा (28) पत्नी मनोज कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। जब इसकी जानकारी अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने उसकी मौत की जानकारी उसके मायके विल्सीगढ़ जनपद फिरोजाबाद दे दी। महिला का भाई मुकेश व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। भाई ने पुलिस को कुसमा के हत्या की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। भाई मुकेश का कहना है कि उसने अपनी बहन की शादी 2015 में की थी। तभी से दहेज के लिए उसे परेशान किया गया। सोमवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसने ससुर चंद्रपाल, सास रज्जोदेवी एवं पति मनोज के खिलाफ दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिससे सही स्थिति का पता लग सकें। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed