फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पोर्टल संचालक के खिलाफ एफआईआर

पोर्टल संचालक के खिलाफ एफआईआर

Thu, 17 Jan 2019 11:15 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
पोर्टल संचालक के खिलाफ एफआईआर
एफआईआर
कासगंज। गणतंत्र दिवस की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे नगर में तिरंगा यात्रा को लेकर तरह-तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं। सोशल मीडिया पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरी रणनीति तैयार की है। एक पोर्टल संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। आरोप है कि सांप्रदायिक सद्भाव भड़काने के लिए अज्ञात आरोपी ने एक कविता का वीडियो वायरल किया। जिेससे सद्भाव खराब हो सकता है। पुलिस आरोपी को चिह्नित करने की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

गतवर्ष 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के विवाद में युवक चंदन गुप्ता की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक युवक नौशाद गोली लगने से घायल हो गया। शहर में तमाम स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुईं। जैसे तैसे पुलिस प्रशासन दंगे पर नियंत्रण कर पाया। 100 से अधिक लोगों पुलिस प्रशासन ने जेल भेजा। कुछ लोगों को जिला न्यायालय से जमानत मिल गईं तो कुछ लोगों को उच्च न्यायालय से। अब फिर से गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालने के लिए सरगर्मी शुरू हो गई हैं। चंदन के भाई विवेक गुप्ता ने स्वयं तिरंगा यात्रा की अनुमति मांगी है। पुलिस प्रशासन ने उन्हें भी कोई अनुमति नहीं दी है। जिलेभर में 26 जनवरी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां पुलिस प्रशासन ने की हैं। ऑपरेशन सुरक्षा कवच के तहत संवेदनशील क्षेत्र गंजडुंडवारा एवं सहावर में दंगा रिहर्सल किया जा चुका है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर शुरू नहीं होगी कोई नई परंपरा
कासगंज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ल ने कलक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस को लेकर बैठक आयोजित की। उन्होंने साफ किया कि गणतंत्र दिवस पर कोई भी नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाएगी। कोई भी सोशल मीडिया पर पोर्टल व अन्य किसी माध्यम से किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट डालता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि देश भक्ति की आड़ में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट, गीत, कविता व संदेश भेजकर माहौल खराब करने का प्रयास हो रहा है। पुलिस तत्परता के साथ संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गणतंत्र दिवस व अन्य पर्वों को देखते हुए जिले में 8 फरवरी तक के लिए धारा 144 लागू की गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट योगेंद्र कुमार ने धारा 144 की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed