{"_id":"5c27c0eabdec2257191903cb","slug":"61546109162-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमी हाईस्पीड टी-18 ट्रेन से हुआ पहला हादस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमी हाईस्पीड टी-18 ट्रेन से हुआ पहला हादस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड टी-18 ट्रेन के ट्रायल के दौरान पहला हादसा हो गया। तेज रफ्तार में दौड़ रही ट्रेन की चपेट में एक युवक आ गया। चपेट में आए युवक के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद चालक ने ट्रेन को रोक दिया। युवक के रेलट्रैक से अवशेष हटाने के बाद ट्रेन को चलाया गया।
शनिवार शाम 4.43 बजे करीब इलाहाबाद से नई दिल्ली के बीच ट्रायल के तौर पर वापस लौट रही सेमी हाईस्पीड टी-18 ट्रेन कानपुर रेलखंड पर भाऊपुर-मैथा रेलवे स्टेशन के बीच पहुंची, तभी भाऊपुर के निकट रेलट्रैक पार कर रहा एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।
रेल चालक जब तक ट्रेन रोकता वह रेल इंजन से टकरा गया और तेजगति से दौड़ रही टी-18 ट्रेन की चपेट में आए युवक के चिथड़े उड़ गए। रेल चालक ने टूंडला नियंत्रण कक्ष को घटना से अवगत कराते हुए ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही रेल अधिकारी सतर्क हो गए। तत्काल रेल चालक व ट्रेन में चल रहे ट्रेन निरीक्षक से घटना की जानकारी ली गई। हालांकि इस ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम इतना मजबूत है कि ट्रेन को 800 मीटर दूरी तक कोई गड़बड़ी मिलती है, तो रेल चालक ट्रेन को रोक सकता है, किंतु अचानक ट्रेन के आगे आए युवक को चालक बचा नहीं पाया।
रेल चालक ने रेल इंजन में युवक का कोई अवशेष फंसा तो नहीं, देखते हुए करीब 15 निमट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया। टी-18 ट्रेन से हादसा होने पर रेलवे बोर्ड के अधिकारी एवं इलाहाबाद मंडल के अधिकारी जानकारी करते रहे। इस दौरान रेलअधिकारियों में खलबली मची रही।