फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गूगल मैप से पकड़ेंगे बिजली चोरी

गूगल मैप से पकड़ेंगे बिजली चोरी

Fri, 28 Dec 2018 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
गूगल मैप से पकड़ेंगे बिजली  चोरी
मैनपुरी। बिजली विभाग अब गूगल मैप के जरिए बिजली चोरी पकड़ेगा। मैप पर लिंक खोलते ही विभाग के बड़े बकाएदार और उनके आवास तक पहुंचने का रास्ता दिखेगा। मैप का प्रयोग करके विभागीय अधिकारियों ने प्रयोग के तौर पर तीन बड़े बकाएदारों के घर पहुंचकर बकाएदारी पर कनेक्शन काट दिए हैं।
विज्ञापन


पावर हाउस स्थित अधिशासी अभियंता के कार्यालय में अधिशासी अभियंता की एससी शर्मा की मौजूदगी में अधीक्षण अभियंता उमेशचंद्र वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि विभाग द्वारा जारी किए गए गूगल मैप से बकाएदार और बिजली चोरी पकड़ने में सहूलियत मिलेगी। विभाग द्वारा बकाएदारों की तीन श्रेणी बनाई गई हैं। पहली श्रेणी में 20 हजार, दूसरी श्रेणी में 50 हजार तथा तीसरी श्रेणी में 50 हजार से ऊपर के बकाएदार शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


मैप का प्रयोग करके ही विभागीय अधिकारियों ने 50 हजार से ऊपर के तीन बकाएदारों के घर पर पहुंचकर कनेक्शन काटे हैं। अगले चरण में मैप के सहारे ही देहात में बकाएदारी वाले नलकूप चेक करके कनेक्शन काटने के साथ ही बिल वसूल कराए जाएंगे। गूगल मैप के सहारे ही एक मीटर रीडर को लापरवाही का दोषी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। शहरी क्षेत्र में घने बाजारों के बीच नए तरीके से केबलिंग कराई जाएगी। बिजली चोरी रोककर लाइन लॉस कम किया जाएगा। 78 लाख की कीमत से नए मीटर और केबल बिछाई जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed