फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, स्कूलों का टाइम बदला

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, स्कूलों का टाइम बदला

Wed, 26 Dec 2018 10:48 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, स्कूलों का टाइम बदला
दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते हुए चले वाहन - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

लगातार सर्द हो रहे मौसम ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। कोहरे के साथ चल रही ठंठी हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। कोहरे में दृश्यता कम होने के कारण बुधवार को निगम की एक बस कछला में पुल की रेलिंग से जा टकरा गई। हालांकि कोई बड़ी हादसा नहीं हुआ। अधिक ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने विद्यालयों का समय परिवर्तित करा दिया है।
दिन के साथ ही रात को भी शीत लहर बढ़ती ही जा रही हैं। बुधवार की सुबह पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। कोहरे की सफेद चादर से सूर्यदेव ने भी देर से दर्शन दिए। इधर मौसम में ठिठुरन बढ़ने से नौनिहालों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। विद्यार्थियों की समस्याओं को देखते हुए डीएम आरपी सिंह ने कक्षा 8 तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। विद्यालय सुबह 9 बजे के स्थान पर अब 10 बजे खोले जाएंगे। सर्दी से आम जनमानस की समस्या बढ़ी हुई है। सुबह कोहरे के चलते वाहनों की गति रफ्तार नहीं पकड़ पाई। कासगंज से बरेली जा रही निगम की एक बस कछला में पुल की रेलिंग से जा टकराई। बस की गति कम होने से बड़ा हादसा टल गया। अगर गति अधिक होती तो बस पुल से नीचे भी गिर सकती थी। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का प्रकोप अधिक है। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। सर्दी पड़ते ही गर्म वस्त्रों की बिक्री में भी तेजी आई।
विज्ञापन

झुलसा से बचाएगी वाष्प
कासगंज। आलू की फसल में झुलसा रोग फैल गया है। कोहरे के कारण यह रोग तेजी के साथ फसल की बढ़वार रोक रहा है। कृषि विशेषज्ञों की सलाह है कि बौछारी सिंचाई या हल्की सिंचाई से वाष्प तैयार कर झुलसा के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश का कड़ाई से करें पालन
कासगंज। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि कक्षा 8 तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खोले जाएंगे। जिलाधिकारी शीत लहर को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। आदेश का पालन परिषदीय स्कूलों के अलावा सभी कान्वेंट स्कूलों एवं बेसिक विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों को करना होगा। मनमानी करने वाले स्कूल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed