{"_id":"5bfed38fbdec224168291b83","slug":"61543426959-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव नहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी का शव नहर में मिला
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/औंछा। पीडब्ल्यूडी के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का शव बुधवार की सुबह सिंहपुर नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। औंछा निवासी मृतक के परिजनों ने हत्या करने की आशंका व्यक्त की। वहीं, पुलिस इसे एक हादसा मान रही है। मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना औंछा क्षेत्र के पड़रिया चौराहा निवासी 58 वर्षीय रामनाथ सिंह पीडब्ल्यूडी में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को वह रोजाना की तरह ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परेशान परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस को सूचना दी गई तो वह भी तलाश में जुट गई।
बुधवार की सुबह रामनाथ का शव शहर कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही सिंहपुर नहर में पड़ा मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को नहर से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि शरीर पर चोटों के निशान हैं।
विज्ञापन
उधर, पुलिस इसे एक हादसा मानकर चल रही है। कुछ लोग आत्महत्या करने की बात भी कह रहे हैं। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को बेलदार नहर में डूब गया था। उसका शव निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।