फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बाजार में सहालग की बूम, आज से गूजेंगी शहनाइयां

बाजार में सहालग की बूम, आज से गूजेंगी शहनाइयां

Mon, 19 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
बाजार में सहालग की बूम, आज से गूजेंगी  शहनाइयां

विज्ञापन
फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी पर होने वाली शादियों के लिए बाजार में सहालग की रौनक दिखाई दी। दुकानों पर खरीदारी को भीड़ लग रही है। सोमवार को सैकड़ों की तादात में होने वाली शादियों को धूमधाम से संपन्न कराने के मैरिज होम संचालकों और बैंडबाजे वालों ने भी तैयारियां कर रखी हैं। दूल्हा और दुल्हन के साथ रिश्तेदार भी शादी समारोह के लिए तैयारियों में जुटे हैं। देवोत्थान एकादशी पर 19 नवंबर को कई जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

फिरोजाबाद। दुकानदार अनिल लवानिया के मुताबिक सूरत के लहंगे इस बार पसंद बने हैं। वेलबेट साटन टच के लहंगे पसंद बने हैं। साड़ियों में जयपुर बंदेज की साड़ी पसंद बनी है। प्रिंट साड़ियों पर वर्क को तवज्जो दी जा रही है। बाजार में पांच हजार से लेकर 30 हजार रुपये तक आकर्षक लहंगे एवं साड़ियां उपलब्ध हैं। ज्यादातर की पसंद सिंदूरी लाल और महरून रंग है। दुकानदार मोंटू जैन ने बताया कि दूल्हे के लिए विदेशी धोती एवं इंडो-वेस्टर्न कुर्ता इस बार प्रचलन में आ गया है।
विज्ञापन



शादियों के सीजन में सबसे ज्यादा मांग आभूषणों की होती है। इस बार फैंसी आभूषणों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। एडवांस ऑर्डर भी मिले हैं। दिवाली से पूर्व ऑर्डर दिए गए थे, वो उन ऑर्डर को उठाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवोत्थान एकादशी पर जिले के सभी ब्लॉकों में सामूहिक विवाह समारोह संपन्न कराए जाएंगे। कुल 183 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। सीडीओ नेहा जैन ने ब्लॉक वार लक्ष्य आवंटित किया है। लक्ष्य के अनुसार टूंडला एवं अरांव में दस-दस, फिरोजाबाद में 19, नारखी में 19, शिकोहाबाद में 18, मदनपुर में सर्वाधिक 51, जसराना में 20 एवं हाथवंत में 36 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए जाएंगे।

सीडीओ नेहा जैन ने वर-वधु को दी जाने वाले आभूषण की गुणवत्ता की जांच, गैर जनपद की कन्याओं को विवाह कार्यक्रम में शामिल नहीं करने एवं नाबालिग जोड़ों को शादी समारोह में शामिल नहीं कराने के निर्देश जारी किए हैं।


गौतम बुद्ध विकास समिति द्वारा आदर्श सर्वधर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह 19 नवंबर को मां भगवती गार्डन कोटला रोड में किया जाएगा। संयोजक दुर्गपाल सिंह, दीवान सिंह, वीरी सिंह, महावीर प्रसाद कुशवाह, दीवान सिंह, राकेश, सूर्यवंशी, विमल कुशवाह आदि उपस्थित रहेंगेे। राष्ट्रवीर दुर्गादास सेवा समिति के सचिव आशीष राठौर ने बताया कि समिति द्वारा 18वां सर्वसमाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 19 नवंबर को दोपहर तीन बजे से रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed