फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सुहागनगर कालोनी में चोरों ने की फायरिंग, दहशत

सुहागनगर कालोनी में चोरों ने की फायरिंग, दहशत

Fri, 19 Oct 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सुहागनगर कालोनी में चोरों ने की फायरिंग,  दहशत
firing - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण के सुहागनगर सेक्टर दो में मकान में चोरी के उद्देश्य से घुसे चोरों को टोकना युवक को भारी पड़ गया। चोरों ने उस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि युवक जमीन पर लेट गया। गोली लगने के निशान शीशे में है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस और पीआरबी की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन चोरों की टीम भाग चुकी थी।
विज्ञापन


थाना दक्षिण सुहागनगर सेक्टर दो निवासी नितिन शर्मा गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि सामने राजकुमार मित्तल के मकान से चेहरे पर नकाब चढ़ाए एक चोर बाहर की ओर कूद गया। यह देखकर नितिन शर्मा ने शोर मचाया। शोरगुल को सुनने के बाद चोर तेजी से बाहर निकलने के साथ बाहर की ओर भाग गए।
विज्ञापन


नितिन की मानें तो करीब आधा घंटे के बाद तीन चोर बाइक पर फिर आ गए। इस दौरान नितिन बाहर क्लीनिक वाले कक्ष में मौजूद थे। दरवाजा को बंद करते समय चोरों ने फायरिंग कर दी। सीधे फायरिंग किए जाने के कारण वह दुकान के अंदर ही जमीन पर लेट गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसएचओ थाना दक्षिण लोकेंद्र सिंह ने कहा कि सुहागनगर सेक्टर दो में फायरिंग किए जाने का मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed