{"_id":"5bc61bb7bdec2269a642aba6","slug":"61539709879-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कुंभ मेले में एटा से 300 किसान लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कुंभ मेले में एटा से 300 किसान लेंगे भाग
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Farmer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। किसानों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए प्रदेश स्तर पर तीन दिवसीय कृषि कुंभ सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ में किया जा रहा है। सम्मेलन में जिले से बड़ी संख्या में किसानों की संख्या भाग लेने जा रही है।
कृषि कुंभ 2018 सम्मेलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान तेली बाग रायबरेली रोड पर तीन दिवसीय 26 से 28 अक्तूबर तक होने जा रहा है। सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में जिले भर से 300 किसान भाग लेंगे। किसानों को ले जाने के लिए कृषि विभाग की ओर से छह बसों की व्यवस्था की गई है। किसानों का चयन कृषि विभाग के साथ-साथ मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, मंडी समिति, पशुधन विभाग के माध्यम से किया गया है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले किसानों को तीनों दिनों तक दो-दो बसों से 100-100 किसानों को लखनऊ पहुंचाया जाएगा। कृषि कुंभ सम्मेलन एवं प्रदर्शनी में किसानों को विशेषज्ञों द्वारा आय दो गुनी करने के टिप्स दिए जाएंगे।
कृषि कुंभ का तीन दिवसीय आयोजन 26 से 28 तक लखनऊ में किया जा रहा है। इसमें जिले से 300 किसान भाग लेने जा रहे हैं, जिन्हें आधुनिक तकनीक के साथ दोगुनी आय के टिप्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विजय शंकर, उप कृषि निदेशक