{"_id":"5b50d07e4f1c1b3e748b5f34","slug":"61532022910-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंतपुर में तीन घरों से चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंतपुर में तीन घरों से चोरी
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद खेत में पड़ा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा(मैनपुरी)। चोरों ने गांव भगवंतपुर स्थित तीन घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं चोरों ने एक और घर में सेंध लगाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
गुरुवार की सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीन घरों में चोरी के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। भगवंतपुर में बुधवार की रात चोरों ने सबसे पहले गांव निवासी धीरेंद्र सिंह के मकान में छत के रास्ते प्रवेश किया।
खिड़की में लगी लोहे की ग्रील तोड़कर कमरे में प्रवेश करने के बाद करीब 90 हजार की नकदी और पांच लाख रुपये की आभूषण चोरी कर लिए। धीरेंद्र के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर शिक्षक रामनाथ सिंह के घर में चोरी की वारदात अंजाम देते हुए करीब दो लाख की नकदी और जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन
पड़ोसी अभिलाख सिंह के घर से भी चोरों ने करीब 60 हजार की नकदी, हजारों के जेवर चोरी कर लिए। तीन घरों में चोरी की वारदात के दौरान किसी की भी नींद नहीं खुली।
पड़ोस स्थित एक अन्य घर में चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के जागने पर चोर भाग खड़े हुए। गुरुवार की सुबह जब गृहस्वामी जागे तो कमरों, बक्सों और अलमारी के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वह दो घंटा बाद जांच करने पहुंची। पीड़ितों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना पुलिस के कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
गांव भगवंतपुर मेें तीन घरों से लाखों की चोरी हो गई, लेकिन पुलिस दो घंटा बाद पहुंची। पीड़ितों से जानकारी लेने की बजाय पुलिस उल्टा उन्हीं को फटकार लगाने लगी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस के इस रवैये से नाराज पीड़ित व ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की।