{"_id":"5b50cd874f1c1b07788b4dd1","slug":"61532022151-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी टिकट की शिकायत पर एआरएम ने की बसों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी टिकट की शिकायत पर एआरएम ने की बसों की चेकिंग
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
फर्जी टिकट की शिकायत पर एआरएम ने की बसों की चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फर्जी टिकट मामले में जांच शुरू हो गई है। एआरएम ने सड़क पर उतरे और एक दर्जन से अधिक बसों के परिचालकों की ईटीएम मशीनों को चेक किया।
बताते चले कि यात्रियों को फर्जी टिकट देकर परिचालक लगा रहे चूना शीर्षक से 19 जुलाई के अंक में प्रकाशित की गई थी। इसके बाद एआरएम अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे। जिन्होंने सबसे ज्यादा बसें एटा फर्रुखाबाद मार्ग पर चेक की। यहां पर दर्जनों बसों को जांचा गया और इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन की पड़ताल की गई। मगर ईटीएम में कोई गड़बड़ी अथवा फर्जी टिकट से परिचालक बच निकलने में कामयाब रहे। बसों में मानक के अनुसार यात्री कम मिले, जिस पर परिचालकों को चेतावनी देते हुए सवारियों का मानक पूरा करने की हिदायत दी गई। दरअसल, एटा डिपो की बसों पर तैनात परिचालकों की शिकायतें काफी लंबे समय से मिल रही थी जिसके सबूत मिलने पर खबर प्रकाशित की गई तो रोडवेज परिचालकों में हड़कंप मच गया।
यात्रियों को फर्जी टिकट दिए जाने को लेकर बसों में तैनात परिचालकों की ईटीएम मशीनों को चेक किया गया। कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं मिली। हालांकि सवारी कम होने को लेकर परिचालकों को हिदायत जरुर दी गई है।
मदन लाल, एआरएम